फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drinking Water Crisis Shimla: शिमला में बारिश से पेयजल परियोजनाओं में गाद, कंपनी ने शेड्यूल बदला

Thu, 28 Jul 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 लगातार जारी भारी बारिश के चलते पेयजल परियोजनाओं में गाद आने के बाद गुरुवार को कंपनी ने शहर के लिए पानी का नया शेड्यूल जारी किया है।  कंपनी के अनुसार भारी बारिश के कारण गिरि, गुम्मा समेत शहर की अन्य छोटी परियोजनाओं में भी गुरुवार को गाद आ गई है।
विज्ञापन
गिरि में गाद की समस्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेयजल शेड्यूल फिर बदल दिया गया है। लगातार जारी भारी बारिश के चलते पेयजल परियोजनाओं में गाद आने के बाद गुरुवार को कंपनी ने शहर के लिए पानी का नया शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन

    कंपनी के अनुसार भारी बारिश के कारण गिरि, गुम्मा समेत शहर की अन्य छोटी परियोजनाओं में भी गुरुवार को गाद आ गई है। इसके चलते दिनभर शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप रही। देर शाम 7:00 बजे तक सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। शहर के कई इलाकों में वीरवार को पानी भी नहीं दिया गया। पेयजल कंपनी ने गाद की स्थिति को देखते हुए पानी का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

इसके अनुसार शहर में एक दिन छोड़कर यानी तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जाएगी। हालांकि अधिकतर इलाकों में पहले ही तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही थी लेकिन दो दिन में गाद के कारण कई इलाकों में सप्लाई चौथे दिन में चली गई थी। अब शेड्यूल में फिर बदलाव करना पड़ा है। भारी बारिश के कारण जारी गाद से सभी परियोजनाओं से 31 एमएलडी पानी शहर को मिला है। यह सामान्य से करीब 17 एमएलडी कम है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में वीरवार को पानी नहीं आया। कंपनी के अनुसार जिन इलाकों में पानी नहीं दिया गया है, वहां शुक्रवार को प्राथमिकता के आधार पर सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को इन इलाकों में आएगा पानी
पेयजल कंपनी के अनुसार शुक्रवार को न्यू शिमला जोन के न्यू शिमला सेक्टर 5 और 6, विकास नगर, देव नगर, शिव नगर, बीसीएस एरिया, कंगनाधार, छोटा-छोटा जोन के खलीनी, निगम बिहार, कसुम्पटी बाजार, संजौली जोन के इंद्र नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और भट्ठाकुफर क्षेत्र में पानी की सप्लाई दी जाएगी। लक्कड़ बाजार जोन में भराड़ी, केलस्टन, कुफ्टाधार, जाखू, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, स्टोक्स पैलेस, यूएस क्लब, जोधा निवास, रामचंद्र चौक, चौड़ा मैदान जोन में टुटू, घोड़ा चौकी, बालूगंज, समर हिल जबकि सेंट्रल जोन में लोअर बाजार, कृष्णानगर ,राम बाजार, मेट्रोपोल और मालरोड आदि इलाकों में पानी दिया जाएगा। बाकी बचे इलाकों में शनिवार को पानी की सप्लाई दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें