फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे शिलाई के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Mon, 17 Dec 2018 06:51 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे अरसे से बीमार चल रहे शिलाई के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी का सोमवार को निधन हो गया। 71 वर्षीय जगत सिंह का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को दोपहर बाद चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


दिवंगत जगत सिंह को एक दबंग नेता के रूप में जाना जाता था। उनका जन्म 15 नवंबर, 1947 को शिलाई के कंडियारी गांव में सुखराम नेगी के घर में हुआ था। वे सन 1973 में खोदरी माजरी श्रम आंदोलन में सक्रियता की वजह से हिरासत में लिए गए थे।

1975 में इमरजेंसी के दौरान लोकदल के राज्य उपाध्यक्ष पद पर रहे। इस दौरान कई जुझारू नेताओं के साथ जेल में भी रहे। वर्ष 1990 में जनता दल के टिकट पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में पूर्व विधायक को किडनी रोग की शिकायत हो गई थी। इसके चलते किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव जारी रहा। इसी माह 4 दिसंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर जगत सिंह

नेगी को दिल्ली अस्पताल ले जाया गया। दिवंगत जगत सिंह के पुत्र राजेंद्र नेगी ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को पांवटा लाया जा रहा है। मंगलवार को उनकी अंतिम अंत्येष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें