राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने संसद में शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर से तारादेवी मंदिर के बीच टिंबर ट्रेल चलाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही मंदिर लोगों की आस्थाओं के केंद्र और इन मंदिरों में वर्ष भर स्थानीय जनता के साथ-साथ सैलानियों की आवाजाही रहती है और ऐसे में यदि इन दोनों मंदिरों को टिंबर ट्रेल से जोड़ा जाए तो जहां सरकार की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
वहीं यहां आने वाले सैलानियों व स्थानीय जनता को भी दोनों मंदिरों के बीच रोमांचक सफर का आनंद भी मिलेगा और समय की बचत भी होगी। सिकंदर ने शिमला में बढ़ते ट्रैफिक की समस्या का मामला सदन में उठाते हुए कहा कि शिमला में दिनों दिन ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले रही है। मिनटों के सफर में घंटों का समय लग रहा है जिसका पर्यटन व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।