फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सिंकदर ने संसद में उठाया जाखू से तारादेवी के बीच टिंबर ट्रेल चलाने का मामला

Fri, 26 Jul 2024 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने संसद में शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर से तारादेवी मंदिर के बीच टिंबर ट्रेल चलाने का मामला उठाया। 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने संसद में शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर से तारादेवी मंदिर के बीच टिंबर ट्रेल चलाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही मंदिर लोगों की आस्थाओं के केंद्र और इन मंदिरों में वर्ष भर स्थानीय जनता के साथ-साथ सैलानियों की आवाजाही रहती है और ऐसे में यदि इन दोनों मंदिरों को टिंबर ट्रेल से जोड़ा जाए तो जहां सरकार की आय में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


वहीं यहां आने वाले सैलानियों व स्थानीय जनता को भी दोनों मंदिरों के बीच रोमांचक सफर का आनंद भी मिलेगा और समय की बचत भी होगी। सिकंदर ने शिमला में बढ़ते ट्रैफिक की समस्या का मामला सदन में उठाते हुए कहा कि शिमला में दिनों दिन ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले रही है। मिनटों के सफर में घंटों का समय लग रहा है जिसका पर्यटन व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें