फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर से जम्मू शिफ्ट होंगे वॉलीबाल खिलाड़ी, ये है वजह

Sat, 03 Aug 2019 12:13 PM IST
Krishan Singh शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देश को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले साई हॉस्टल बिलासपुर में वॉलीबाल का ‘खेल’ खत्म हो गया है। छात्रावास में वॉलीबाल कोच पिछले छह माह से न होने पर यह नौबत आई है। यहां प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को अब जम्मू स्थित साई छात्रावास भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए खिलाड़ियों ने हामी भी भर दी है। छात्रावास प्रभारी को साई के उच्च अधिकारियों की ओर से इसकी सूचना दूरभाष पर दे दी है। लिखित निर्देश भी जल्द मिलने वाले हैं। एक माह के भीतर यहां से खिलाड़ियों को जम्मू हॉस्टल शिफ्ट किया जाएगा।

इसके साथ ही छात्रावास में वॉलीबाल का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। इससे पहले यहां पर 6 माह के भीतर दो वॉलीबाल कोच भेजे गए, लेकिन इनमें से एक भी यहां नहीं टिका।
विज्ञापन


हॉस्टल प्रबंधन की ओर से बार-बार इसकी सूचना देने के बाद भी कोच नहीं भेजा। कोच की कमी से अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ रहा है। वर्तमान में यहां वॉलीबाल के दस खिलाड़ी हैं। कई खिलाड़ी पहले ही छात्रावास को अलविदा कह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें