फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul: लाहौल में बीमार महिला को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया कुल्लू

Fri, 03 Feb 2023 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)

सार

शुक्रवार को गंभीर रूप से बीमार महिला मरीज को उपचार के लिए हेलिकाप्टर से घाटी से बाहर नहीं निकाला गया है। एक फरवरी को जब महिला की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पीठ पर उठाकर छालिंग गांव से करीब चार किमी दूर ढाई फीट बर्फ में पीएचसी तिंगरेट पहुंचाया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल के अति दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के छालिंग गांव की बीमार महिला पदमा देचन (56) को तिंगरेट हेलीपैड से चौपर से कुल्लू के लिए एयरलिफ्ट किया गया। यह महिला काफी दिन से बीमार चल रही थी, लेकिन मयाड़ घाटी का संपर्क मार्ग भारी बर्फबारी के चलते बंद है। ऐसे में शुक्रवार को गंभीर रूप से बीमार महिला मरीज को उपचार के लिए हेलिकाप्टर से घाटी से बाहर नहीं निकाला गया है। एक फरवरी को जब महिला की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पीठ पर उठाकर छालिंग गांव से करीब चार किमी दूर ढाई फीट बर्फ में पीएचसी तिंगरेट पहुंचाया। तीन दिन तक मरीज को तिंगरेट पीएचसी में चिकित्सक की देखरेख में उपचार दिया गया। मयाड़ घाटी को जोड़ने वाली सड़क बंद होने से मरीज को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भी नहीं ले जाया जा सकता था। ऐसे में मरीज के परिजनों सहित चिकित्सक ने प्रशासन और स्थानीय विधायक रवि ठाकुर को स्थिति से अवगत करवाया।

विज्ञापन


मामला ध्यान में आते ही विधायक रवि ठाकुर ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को स्थिति से अवगत कर महिला को लिफ्ट करने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए मेडिकल इमरजेंसी के आधार पर पदमा देचन को एयरलिफ्ट किया। छालिंग गांव की बीमार महिला मरीज पदमा देचन के एयरलिफ्ट होते ही मरीज के परिजरों सहित ग्रामीणों ने विधायक रवि ठाकुर का आभार जताया है। स्थानीय ब्लॉक समिति सदस्य दिलीप ने बताया कि महिला के परिजनों ने उनसे संपर्क कर बताया कि पदमा देचन को इलाज की जरूरत थी। शुक्रवार दोपहर को हेलिकाप्टर तिंगरेट हेलीपैड पहुंचा और महिला को कुल्लू पहुंचाया गया। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और सरकार ने चौपर भेजा और महिला को कुल्लू पहुंचाया। महिला को कुल्लू से नेरचौक मंडी के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें