रामपुर की अर्चना बनीं वॉलीबाल कोच
उपमंडल रामपुर की अर्चना ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वॉलीबाल कोच की परीक्षा पास की है। अब नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में डिप्लोमा कोर्स के लिए चयन हुआ है। रामपुर तहसील की दोफदा पंचायत से संबंध रखने वाली अर्चना हांगटा ने वॉलीबाल में बंगलूरू से कोच का डिप्लोमा हासिल किया है और अब नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में डिप्लोमा कोर्स इन स्पोर्ट्स कोचिंग के लिए वह चयनित हुई हैं। डिप्लोमा एशिया में भी मान्यता प्राप्त है। अर्चना ने इसका श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोच बनेंगी।