फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पहले मतदाता को 100वें जन्मदिन की बधाई देने पुहंची अभिनेत्री

Mon, 11 Jul 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी से बातचीत करते हुए उभरती अभिनेत्री रवीना नेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी के उम्र के 100वें साल में पहुंचने पर उन्हें बधाई देने उनके घर उभरती अभिनेत्री रवीना नेगी पहुंचीं। श्याम सरण ने अपने जीवन के कई अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि मुझे देश का पहला मतदाता बनने का गौरव कैसे हासिल हुआ।
विज्ञापन


नेगी ने बताया कि देश के आजाद होने के बाद जब पहली बार 1952 में आम चुनाव होने थे, तब किन्नौर में चुनाव देश के आम चुनावों के साथ करवाना संभव नहीं था। क्योंकि किन्नौर जिला स्नो बाउंड क्षेत्र होने के कारण यहां ठंड काफी अधिक रहती थी। लिहाजा चुनाव आयोग ने किन्नौर जिला में 6 महीने पूर्व 1951 में ही मतदान करवा दिए।

 
विज्ञापन

ये बोले श्याम सरण नेगी

श्याम सरण नेगी - फोटो : फाइल फोटो
चुनावों में मेरी ड्यूटी शौंगठोंग क्षेत्र में चुनाव करवाने की थी, जबकि मेरा अपना मतदान कल्पा पोलिंग बूथ पर था। लिहाजा मतदान के सिलसिले में एक दिन पूर्व ही मैं मूरंग से अपने घर कल्पा पहुंचा, ताकि अगले दिन कल्पा पोलिंग स्टेशन में अपना मतदान कर

शौंगठोंग मतदान ड्यूटी में पहुंच सकूं। मतदान वाले दिन अपने ड्यूटी पर पहुंचने की जल्दबाजी में मैं करीब साढे़ 6 बजे ही कल्पा पोलिंग स्टेशन बूथ पर पहुंचकर मतदान में भाग लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें