फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikhand Mahadev Yatra: श्रीखंड महादेव के लिए 6,023 यात्री रवाना, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण

Sun, 21 Jul 2024 06:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।

सार

14 जुलाई से जारी श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा पर अब तक 6,023 यात्री पंजीकरण के बाद श्रीखंड रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन
श्रीखंड महादेव यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र आनी के निरमंड उपमंडल में 14 जुलाई से जारी श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को लेकर शुक्रवार को 567 यात्री पंजीकरण के बाद रवाना हुए। इनमें 554 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि 14 जुलाई रविवार को यात्रा शुरू होने के बाद अभी तक 6,023 यात्री पंजीकरण के बाद श्रीखंड रवाना हो चुके हैं। इन 7 दिनों में अब तक 5,781 पुरुष और 242 महिलाएं पंजीकृत हुई हैं।

विज्ञापन


6,500 यात्रियों में से 3,174 पुरुषों और 131 महिलाओं ने बेस कैम्प सिंहगाड पहुंचकर पंजीकरण करवाया। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट ने आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू किए जाने के पहले दिन सबसे ज्यादा 2193 यात्री पंजीकृत होने के बाद यात्रा पर निकले हैं। 15 जुलाई को 694, 16 जुलाई को 721, 17 जुलाई को 685, 18 जुलाई को 572 और 19 जुलाई को सबसे कम 386, 20 जुलाई को 567 यात्री पंजीकरण के बाद यात्रा पर निकले। एसडीएम ने बताया कि इस वर्ष आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने से पहले ही 4 लोगों की श्रीखंड के रास्ते में मौत हो चुकी है। बिना पंजीकरण और मेडिकल चेकअप किसी को भी यात्रा पर जाने नहीं दिया जा रहा है।

ट्रस्ट की ओर से स्थापित पांचों पड़ावों पर पुलिस, होमगार्ड के जवान, रेस्क्यू टीमें और मेडिकल स्टाफ तैनात किया है ताकि यात्रियों को किसी भी परेशानी में तुरंत राहत मिल सके। रास्तों में जगह जगह मुफ्त लंगर लगे हैं। टेंट में ठहरने, खाने की व्यवस्था है। यहां तय दामों पर हर चीज उपलब्ध है। बेस कैंप सिंहगाड में कई तरह के स्टॉल, दुकानें सजी हैं। इनमें प्रसाद, श्रीखंड महादेव की तस्वीरें, लॉकेट, पूजा-पाठ की सामग्री, छाते, डंडे, टॉर्च और स्थानीय अर्ली वैरायटी का सेब भी बिक रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें