फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीमारी से जूझ रहे 31 वर्षीय सैनिक की कलकता में मौत, सोमवार को तरेहल पंचायत पहुंचेगी पार्थिक देह

Sun, 21 Jul 2024 05:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।

सार

जिला कांगड़ा के उपमंडल की तरेहल पंचायत के 31 वर्षीय सैनिक राजीव चौधरी की मौत हो गई। सैनिक राजीव चौधरी पिछले करीब नौ वर्षों से सेना में सेवाएं दे रहा था। एक वर्ष पूर्व ही राजीव चौधरी की शादी हुई थी और पत्नी के पेट में पांच माह का गर्भ पल रहा है। 
विज्ञापन
सैनिक राजीव चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में तीन डोगरा रेजीमेंट में तैनात उपमंडल की तरेहल पंचायत के 31 वर्षीय सैनिक राजीव चौधरी की कलकता में सेना के कमांड अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। सैनिक के पार्थिव शरीर के सोमवार को गांव में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सैनिक राजीव चौधरी पिछले करीब नौ वर्षों से सेना मे सेवाएं दे रहा था। एक वर्ष पूर्व ही राजीव चौधरी की शादी मीनाक्षी से हुई थी और पत्नी के पेट में पांच माह का गर्भ पल रहा है। मृतक सैनिक के पिता ऊधो राम लोनिवि में कार्यरत है, जबकि मां वीना देवी गृहणी हैं। एक बड़ा भाई दिव्यांग है तथा मेहनत मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि राजीव चौधरी कुछ दिनों से किसी बीमारी से जूझ रहा था और सेना के कलकता स्थित कमांड अस्पताल में उपचाराधीन थे। मृतक अपने पीछे मां, बाप, पत्नी और दिव्यांग भाई छोड़ गया है। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि इसकी उन्हें कोई भी जानकारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें