फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच में रोकी श्रीखंड महादेव यात्रा, जानिए क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी कुल्लू एवं श्री खंड यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कंवर ने कहा कि खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्रीखंड महादेव यात्रा को सिंघगाड़ से आगे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौसम के अनुकूल होने के बाद ही यह यात्रा पुन: शुरू की जाएगी और श्रद्धालुओं को सिंघगाड़ से आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जब तक जिला प्रशासन यात्रा की अनुमति नहीं देता है, तब तक वे श्रीखंड महादेव की यात्रा न करें।

ग्लेशियरों से गुजरना हो चुका है खतरनाक

कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा के धार्मिक महत्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल टीम, बचाव दल और कई अन्य आवश्यक प्रबंध किए थे।

मगर मौसम के खराब रूख को देखते हुए जिला प्रशासन को यात्रा स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया है कि इस दौरान यात्रा पर न जाएं।

श्रद्धालुओं को सिंघगाड़ नामक स्‍थान पर रोक लिया गया है। यहां पर उनके रहने और खाने पीने की उचित व्यवस्‍था की गई है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश ने रोकी यात्रा

पांच कैलाशों में से एक श्रीखंड महादेव की यात्रा काफी कठिन है। ग्लेशियरों और संकरी पहाड़ियों से होकर जाने वाले रास्ते पर खराब मौसम में कभी भी अनहोनी होने का अंदेशा बना रहता है।

बारिश के कारण हिमस्‍खलन और भूस्‍खलन से श्रद्धालुओं की जान खतरे में पड़ सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल यात्रा को रोकने का फैसला किया है।

समुद्र तल से 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए हर वर्ष देश विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें