फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के लिए अब नहीं मिलेगी हवाई सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते एयर इंडिया ने 22 जुलाई से 31 अगस्त तक कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट भुंतर के लिए हवाई सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। 21 जुलाई को इस सीजन की अंतिम उड़ान होगी।
विज्ञापन


लगातार बारिश के चलते भुंतर के लिए अधिकतर उड़ानें रद्द हो रही हैं। चार दिन से कोई उड़ान नहीं हो पाई है। 14 जुलाई को दिल्ली से भुंतर के लिए एयर इंडिया का विमान आया था।

इसके बाद मौसम खराब रहने के लिए भुंतर के लिए दिल्ली से कोई उड़ान नहीं हो सकी। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर संदीप पुरी ने बताया कि उन्हें हायर अथॉरिटी से मेल मिली है कि 22 जुलाई से 31 अगस्त तक भुंतर के लिए उड़ानें नहीं होंगी। यदि मौसम साफ रहा तो 21 जुलाई तक दिल्ली से भुंतर के लिए उड़ानें होंगी।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबार को लग सकता है झटका

कुल्‍लू के लिए हवाई सेवा बंद होने से यहां पर्यटन कारोबार को बड़ा झटका लग सकता है। जिले में ज्यादातर कारोबारी पर्यटन सीजन के दौरान ही मुनाफा कमाते हैं। ऐसे में उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मनाली स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि हवाई सेवाएं बंद होने से हाई क्लास टूरिस्ट मनाली नहीं आ पाएगा। इससे कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

चार्टर्ड विमान की मिलेगी सुविधा

वहीं, भुंतर-चंडीगढ़ के बाद अब 22 जुलाई से भुंतर-दिल्ली के बीच चार्टर्ड विमान सेवा शुरू हो रही है। हिमालयन बुल्स प्राइवेट लिमिटेड मनाली की ओर से शुरू की जा रही इस सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कंपनी के निदेशक बुद्धि प्रकाश ठाकुर तथा पंकज बख्शी ने बताया कि 22 जुलाई से एयरक्रॉप्ट सुबह साढे़ छह बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा और 11 बजे भुंतर लैंड करेगा। साढे़ 11 बजे चार्टर्ड विमान चंडीगढ़ के लिए उड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भुंतर-दिल्ली के बीच होने वाली उड़ानों को लेकर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें