फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खुशहाला के हनुमान मंदिर शोघी में श्रीराम कथा 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन के श्रीदामाकिंकर महाराज सुनाएंगे कथा
विज्ञापन

कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को हर रोज परोसा जाएगा भंडारा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। खुशहाला हनुमान मंदिर शोघी में 19 से 27 मार्च तक वृंदावन धाम से आए श्रीदामाकिंकर महाराज श्रीराम कथा सुनाएंगे। हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से चैत्र नवरात्र पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन भंडारा भी परोसा जाएगा।
विज्ञापन


खुशहाला मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर ने बताया कि इस दौरान वृंदावन धाम से आए श्रीदामाकिंकर महाराज श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करेंगे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एचआरटीसी की ओर से मंदिर परिसर के लिए विशेष बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। कथा का मूल पाठ सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक होगा और प्रवचन दोपहर एक से शाम चार बजे तक होंगे। इसके बाद भंडारे का आयोजना होगा। प्रेम ठाकुर ने बताया कि कथा का प्रसारण यूट्यूब पर लाइव भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खुशाला मंदिर का इतिहास शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में हनुमान के प्रहार से यह क्षेत्र धंस गया था। उन्होंने बताया कि मंदिर में चिरकाल से राधा-कृष्ण की पूजा भी की जाती है इसलिए खुशाला मंदिर को ठाकुरद्वारा के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें