फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पहाड़ों की रानी शिमला में कश्मीरी कुर्तियों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिज मैदान में लगी प्रदर्शनी में कश्मीरी डिजाइन वाली कॉटन कुर्तियां बनीं महिलाओं की पहली पसंद
विज्ञापन

कुर्तियों में इस्तेमाल किया है हल्का और आरामदायक कपड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान के पद्मदेव परिसर में वस्त्र मंत्रालय की प्रदर्शनी में कश्मीरी डिजाइन वाली कुर्तियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। यह कुर्तियां गर्मियों के लिए हल्की आरामदायक और स्टाइलिश होने से महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

प्रदर्शनी में देशभर के कारीगरों ने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इनमें ऊनी वस्त्रों के साथ गर्मियों के स्टाइलिश कपड़े भी शामिल हैं। ऐसे ही जम्मू-कश्मीर से आए कारीगर द्वारा लगाए इस स्टॉल में बच्चियों से लेकर युवतियों और महिलाओं के लिए विभिन्न रंगों तथा डिजाइनों की कुर्तियां उपलब्ध हैं जोकि उन्हें खूब पसंद आ रही हैं। यह कुर्तियां आकर्षक रंगों के सूती कपड़ों पर कश्मीरी आरी और कशीदाकारी यानी हाथ से की गई कढाई करके तैयार की गई हैं। यह कुर्तियां हल्की, ढीली-ढाली और आरामदायक हैं जिसमें पारंपरिक रूप से गले के पास घनी कढ़ाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कुर्ती को आरामदायक बनाने के लिए कपड़े को ढीले पैटर्न में काटा जाता है। इसमें विशेष रूप से ड्रॉप्ड शोल्डर बनाए जाते हैं। प्रदर्शनी में छोटी बच्चियां उनके साइज की कुर्तियां खरीद कर खासी खुश हुईं। महिलाओं ने अपने लिए लॉंग कुर्तियों सहित काफ्तान की खरीदारी की। प्रदर्शनी में यह लांग कुर्तियां 650 रुपये तक, शॉर्ट कुर्तियां 459 रुपये तक, काफ्तान 1250 और छोटी बच्चियों की कुर्तियां 200 रुपये से 250 रुपये तक बिक रही हैं। कश्मीर से आए स्टाल संचालक ने बताया कि यह कुर्तियां विशेष तौर पर गर्मियों के लिए तैयार की गई हैं। यह फेरन की तरह ही डिजाइनदार की होती हैं लेकिन इन्हें गर्मियों के लिए सूती कपड़े से तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह कुर्तियां सभी युवतियों और महिलाओं को पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें