फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी: छह सेक्टरों में बंटेगा ज्वालामुखी मंदिर, लंगर और ढोल-नगाड़ों पर रहेगी रोक

Mon, 26 Jul 2021 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)/भरवाईं (ऊना)

सार

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ज्वालामुखी शहर को छह सेक्टर में बांटा गया है। श्रद्धालु बिना मास्क मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा।
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्रों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी और न्यास सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नौ से 16 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी मेले में 75 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। 40 अस्थायी कर्मचारी तैनात रहेंगे और 30 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की भी सेवाएं ली जाएंगी। इस दौरान लंगर व्यवस्था नहीं होगी। दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर सामान बेचने और रेट लिस्ट लगाने को कहा जाएगा। पार्किंग में ज्यादा शुल्क नहीं वसूला जा सकेगा। सोमवार को मंदिर न्यास ज्वालामुखी की बैठक एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएसपी चंद्रपाल सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पवन शर्मा, नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार, थाना प्रभारी जीत सिंह, तहसीलदार ज्वालामुखी दीनानाथ, मंदिर अधिकारी तहसीलदार निर्मल सिंह ठाकुर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


श्रावण अष्टमी मेले में धारा-144 लागू रहेगी। मंदिर के अंदर ढोल-नगाड़ा और नारियल पर प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध होंगी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाएगी। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ज्वालामुखी शहर को छह सेक्टर में बांटा गया है। श्रद्धालु बिना मास्क मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। एसडीएम मनोज ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा और स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं मिलेंगी। लंगर नही लगेंगे, मास्क और कोविड नियमों की पालना होगी। 

चिंतपूर्णी में मंदिर ट्रस्ट लगाएगा लंगर
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में होने वाले श्रावण अष्टमी मेले में भक्तों को लंगरों लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। डीसी ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान निजी लंगर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपना लंगर लगाएगा। कोरोना केस कम हो गए हों, फिर भी लापरवाही नहीं बरती जा सकती है। अभी लंगरों को चलाने को लेकर सरकार की ओर से निर्देश नहीं मिले हैं। इसलिए मेले के दौरान निजी लंगर बंद ही रहेंगे। डीसी  ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रस्ट की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें