फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जिलों के 35 खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

माचल के आठ जिलों के 35 खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सरकार के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने निर्धारित समय के भीतर शिक्षकों का ई सैलरी कोड अपडेट नहीं करने पर यह संज्ञान लिया है। कार्रवाई करने से पहले सभी अधिकारियों से पांच दिनों में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। 

विज्ञापन


निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जम्वाल ने बताया कि सभी शिक्षकों के ई-सैलरी कोड को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना है। इसके लिए सभी जिलों के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को 12 सितंबर को पत्र जारी कर 21 सितंबर तक डाटा देने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों से डाटा प्राप्त हो चुका है। आठ जिलों के 38 खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों ने अभी तक जानकारी मुहैया नहीं करवाई है। इसके चलते अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

निदेशक ने बताया कि जिला चंबा में पांगी, सलूणी, किन्नौर जिला में कल्पा, निचार, कुल्लू जिला में बंजार, लाहौल-स्पीति में काजा, केलांग वन, उदयपुर, जिला मंडी में बल्ह (नेरचौक), चौंतड़ा वन, धर्मपुर वन, गोपालपुर वन, जिला शिमला में देहा, डोडरा क्वार, जुब्बल, कसुम्पटी वन, मत्याणा, नेरवा, रामपुर दो (सराहन), रनसर (जांगला), रोहड़ू, सुन्नी, टिक्कर, जिला सिरमौर में ददाहू, माजरा, नाहन, नारग, पांवटा साहिब, संगडाह, सराहन, सुरला और जिला सोलन के धर्मपुर, कंडाघाट, कुठाड़ और नालागढ़ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें