हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल के भड़ोली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दुकानदार पर कुछ शातिरों ने हमला कर दिया। दुकानदार को घसीटने के बाद आरोपी दुकानदार से पैसों से भरा बैग छीनकर मौके से भाग गए। इसमें दुकानदार मंजीत पुत्र कपूर सिंह निवासी वेडली डाकघर भड़ोली को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह रात करीब 9.50 बजे दुकान बंद कर मझीण चौक से घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अचानक लात-घूंसों से हमला कर दिया।