फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दुकानें बनाने के लिए इसी महीने शिफ्ट होंगी सब्जी मंडी की पुरानी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी अस्थायी स्टॉल बनाने का काम जोरों पर, स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक में हिमुडा ने रखी रिपोर्ट
विज्ञापन

शिमला। शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत नई दुकानें बनाने के लिए पुरानी दुकानों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया इसी माह शुरू होने जा रही है। इसके लिए सब्जी मंडी मैदान में दस सितंबर तक कई स्टॉल तैयार हो जाएंगे। इन अस्थायी स्टॉल में दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा।
हिमुडा इन स्टॉल को तैयार करवा रहा है। वीरवार को नगर निगम आयुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक में अब तक हुए काम की रिपोर्ट पेश की गई। बैठक में लोनिवि, हिमुडा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट पेश की गई कि सब्जी मंडी मैदान पर अस्थायी स्टॉल का निर्माण किया जा रहा है। जल्द इसमें शिफ्टिंग शुरू कर देंगे। पुरानी दुकानें खाली होने के बाद हिमुडा इनकी जगह प्री फेब तकनीक से दुकानें बनाने का काम शुरू कर देगा। शहर में 450 से अधिक दुकानों का स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कायाकल्प किया जा रहा है। नगर निगम के लिए दो स्वीपिंग मशीनें खरीदने के लिए 20 सितंबर तक ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। अगले महीने तक ये मशीनें आ जाएंगी।
विज्ञापन

बालूगंज चौक को चौड़ा करने का काम शुरू
लोक निर्माण विभाग ने बालूगंज चौक को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए यहां नगर निगम के पुराने भवनों और दुकानों को तोड़ने का काम लगभग पूरा कर लिया है। अब यहां रिटेनिंग वॉल लगाकर चौक को चौड़ा करने का काम शुरू किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने कार्टरोड पर कांग्रेस कार्यालय के सामने, संजौली में काली ढांक रोड और नव बहार सड़क पर पैदल फुटपाथ का निर्माण भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आयुक्त से मिले सब्जी मंडी के कारोबारी
इससे पहले बुधवार शाम सब्जी मंडी के कारोबारी शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में नगर निगम आयुक्त पंकज राय से मिले। कारोबारियों ने नई दुकानों के बारे में आयुक्त से चर्चा की। कई कारोबारियों के सवाल थे कि उन्हें नई दुकानें कितने आकार की मिलेंगे, क्या नई दुकान का किराया ज्यादा होगा, कितने समय में दुकानें बनकर तैयार हो जाएंगी। इसके अलावा जो दुकानें सबलेट हुई हैं, उनका क्या स्टेटस रहेगा। इन सभी सवालों पर निगम प्रशासन से चर्चा की। अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के अनुसार आयुक्त ने भरोसा दिलाया है कि कारोबारियों को पुरानी दुकानों के अनुसार ही नई दुकानें दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें