फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi fire: जोगिंद्रनगर के ढेलू में दुकान जलकर राख, सुरक्षित बाहर निकाला परिवार

Sun, 01 Oct 2023 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में पांच लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटे फायर ब्रिगेड के जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोगिंद्रनगर के ढेलू में देर रात करीब साढ़े 11 बजे भड़की आग में एक दुकान जलकर राख हो गई है। इस हादसे में एक मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। हादसे के वक्त मकान में पूरा परिवार सो रहा था। घटना की जानकारी मिलते आसपास के लोग सहायता के लिए पंहुचे और मकान में मौजूद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पंहुचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


जोगिंद्रनगर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। घटना में पांच लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया की आग से प्रभावित परिवार और दुकान मालिक को आर्थिक सहायता जल्द प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें