फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला में शूटिंग चैंपियनशिप आठ से एक हजार निशानेबाज साधेंगे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जगहों पर होंगे चैंपियनशिप के मुकाबले, 11 जिलों के निशानेबाज दिखाएंगे अपना दमखम
विज्ञापन

25 और 50 मीटर की एकल स्पर्धाएं कैथलीघाट में होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 8 से 14 जुलाई तक 31वीं स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के करीब 1000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के मुकाबले शिमला में दो स्थानों पर खेले जाएंगे। इसमें कैथलीघाट और इंदिरा गांधी खेल परिसर में अलग-अलग श्रेणियों के मुकाबले होंगे। प्रशिक्षक रविंदर ने बताया कि 25 और 50 मीटर की एकल और युगल ट्रैप स्पर्धाएं कैथलीघाट में होंगी। वहीं 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाएं इंदिरा गांधी खेल परिसर में होंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मुकाबले 8 से 13 जुलाई तक खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेश के 11 जिलों से 1000 से अधिक निशानेबाज भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी। राज्य स्तरीय मुकाबले में 8 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेंगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह 14 जुलाई को इंदिरा गांधी खेल परिसर में होगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। सचिव विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए तैयारियां की जा रही है। खिलाड़ियों का सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें