फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर विजय बोले, दस साल बाद भी सरकार ने पूरा नहीं किया वादा

Fri, 27 Jan 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित शूटर विजय कुमार पत्नी और परिवार के साथ माता नयनादेवी के दरबार पहुंचे। उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल ने विजय कुमार और उनकी दुल्हन प्रियंका शर्मा सहित परिजनों को मां की चुनरी और फोटो भेंट की। 
विज्ञापन


पुजारी अंकु शर्मा, लक्की गौतम और ललित मोहन ने पूजा-अर्चना करवाई। पत्रकारों से बातचीत में विजय कुमार ने बताया कि वे आने वाली गेम्स के लिए तैयार हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी है। कहा कि सरकार ने उन्हें हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाईं, लेकिन सूबे के युवाओं के लिए शूटिंग रेंज खोलने की मांग पूरी नहीं हो पाई है।

कहा कि उन्होंने वर्ष 2006 में सरकार से मांग की थी कि यहां एक शूटिंग रेंज खुलनी चाहिए। सरकार ने भी वादा किया था कि जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन 10 साल बाद भी यह कार्य नहीं हो पाया। वे चाहते हैं कि प्रदेश के युवा शूटिंग में भी आगे बढ़ें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। विजय कुमार अभी हाल में वैवाहिक बंधन में बंधे हैं।
विज्ञापन


उनकी शादी दौलतपुर चौक की प्रियंका शर्मा के साथ हुई है। इस दौरान विजय कुमार के पिता बांकू राम, माता रोशनी देवी, चाचा पुरुषोत्तम चंद, भाई विष्णु शर्मा, अजय और नरेश कुमार भी साथ थे। विजय कुमार ने 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीते थे।

2012 में ओलंपिक गेम्स लंदन में सिल्वर मेडल हासिल किया। 2013 एशियन गेम्स में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर मेडल तथा 2015 एशियन गेम्स में 1 सिल्वर, दो ब्रोंज मेडल जीते। 2016 में 12वीं सैफ गेम्स में 2 गोल्ड और दो कांस्य मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें