फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलग स्कूल के शिवम को मिला ऑलराउंड पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस शिविर के समापन पर हुई सम्मानित
विज्ञापन


अभिषेक, लक्ष्य और दीवांशु भी किए गए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसमें शिवम वर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑलराउंड बेस्ट कैंपर के पुरस्कार से सम्मानित किया। अभिषेक, लक्ष्य और दीवांशु को परियोजना कार्य में श्रेष्ठ कैंपर चुना गया। कनिका और राधिका को बेस्ट कैंपर इन कल्चरल श्रेणी में मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बढ़ई वार्ड की जिला परिषद सदस्य प्रियंका तंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने और समाज के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य निशा शर्मा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापकों और स्वयंसेवियों को बधाई दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामलाल और नीतू दत्त के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने सात दिन तक विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारी राम लाल ने शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में पंचायत प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान कृष्ण दास, एसएमसी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष राम गोपाल, बीएड प्रशिक्षु और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें