सब्जी मंडी सोलन में एक आढ़ती की दुकान से 40 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने शिमला के कोटखाई के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आढ़ती राजीव कोहली ने 24 फरवरी को थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इनकी दुकान से 40 हजार रुपये नगदी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मिथुन निवासी गांव भुवाना कोटखाई जिला शिमला को गिरफतार किया। आरोपी से चोरी किए गए 40 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।