फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Winter Carnival: शिमला विंटर कार्निवल 25 दिसंबर से होगा शुरू, हिमाचली कलाकारों को मिलेगा माैका

Fri, 01 Nov 2024 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रिज मैदान पर मनाया जाने वाला विंटर कार्निवल इस बार दस दिन तक चलेगा। आम जनता और सैलानियों की पसंद बने विंटर कार्निवल की समयावधि बढ़ाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाने वाला विंटर कार्निवल इस बार दस दिन तक चलेगा। आम जनता और सैलानियों की पसंद बने विंटर कार्निवल की समयावधि बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बारे में महापौर सुरेंद्र चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी चर्चा की है। पिछले साल 25 से 31 दिसंबर तक मनाया गया पहला शिमला विंटर कार्निवल देशभर में सुर्खियों में रहा था। विंटर कार्निवल के दौरान शिमला शहर में सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ी थी। शहर के कारोबारियों ने इसे सफल आयोजन बताया था।

विज्ञापन


लोग इसकी अवधि सात दिन से बढ़ाकर दस दिन करने की मांग कर रहे हैं। इस पर महापौर ने मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। 25 दिसंबर से ही इस बार भी यह कार्निवल शुरू होगा। इसे 3 जनवरी तक चलाया जा सकता है। पिछले साल पहली बार शिमला नगर निगम ने मनाली की तर्ज पर विंटर कार्निवाल मनाया था। इसमें हिमाचली कलाकारों को शिमला के रिज मैदान, मालरोड पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने का मौका भी दिया था। विंटर कार्निवल के दौरान ही आइस स्केटिंग रिंक में भी कई आयोजन करवाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें