फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में शिमला ओवरऑल चैंपियन

Mon, 15 Sep 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में मेजबान जिला शिमला के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक 108 मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीत लिया। कुल्लू के खिलाड़ियों ने 85 मेडल जीतकर दूसरा स्थान पाया। रविवार को समापन समारोह में श्रम अधिकारी सोलन एवं राज्य जूडो संघ के उपाध्यक्ष प्रताप वर्मा ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


संघ के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि सब जूनियर के 35 किलोग्राम में साहिल सहगल कुल्लू ने पहला, शिमला के आदित्य ने दूसरा, कुल्लू के मुदित शर्मा और शिमला के साहिल ने तीसरा स्थान पाया। 12 साल आयु वर्ग में कुल्लू के कार्तिक, अभय, अंकुश और रोहित ठाकुर ने पहले तीन स्थान हासिल किए। 35 किलो से अधिक भार वर्ग में ललित, मंडी के कर्ण ठाकुर और शिमला के नमन और नितेश अव्वल रहे।

12 से 13 साल आयु वर्ग के 40 किलोग्राम में शिमला के अभय दौलटा, मयंक धौटा, विराट और हर्ष, 45 किलोग्राम में दिव्यांशु, अमन सिप्पी शिमला और आर्यन और अमरजीत, 45 किलोग्राम से अधिक भार में शिमला के अविनाश सौर, मनोज और सौरभ मंडी ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


13 वर्ष से अधिक 50 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला के कार्तिक ने पहला, हमीरपुर के अमित कुमार दूसरा, शिमला अभिकेत और हमीरपुर के अमित कुमार ने तीसरा स्थान पाया। 55 किलोग्राम में शिमला के काविश जौहटा ने पहला, शिमला, अंशु ठाकुर शिमला ने दूसरा, जबकि शिमला के विशेष ने तीसरा स्थान पाया। 55 किलो से अधिक भार वर्ग में कुल्लू के कर्णवीर, शुभम पहले दो स्थान हासिल किए।

14 साल से अधिक आयु वर्ग में ऊना के मोहित कुमार ने पहला, शिमला के सूरज ने दूसरा, अजय हमीरपुर और नितिन भंडारी कुल्लू ने तीसरा, 55 किलोग्राम में शिमला के हार्दिक ने पहला और हमीरपुर के वरुण कुमार ने दूसरा स्थान पाया। 55 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में शिमला के सुमन ने पहला, शेखर ने दूसरा और रक्षित आर्य, आर्या दिव्यांशु ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों के सब जूनियर मुकाबलों में बीस भार वर्ग में दस से ग्यारह वर्ष में शिमला की कशिश ने पहला, कुल्लू की श्रेयांशी ने दूसरा, सोनिया सिरमौर और काजल शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें