हिमाचल प्रदेश सरकार ने 10 अगस्त को जारी तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेशों में आंशिक संशोधन किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसके तहत एचपीएस अधिकारी गौरी दत्त का ठियोग में उपमंडल पुलिस अधिकारी के रूप में तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है। वह अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डीएसपी (मुख्य सुरक्षा अधिकारी) के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
एचपीपीएस (2021) अधिकारी नितिन चौहान को सुंदरनगर में डीएसपी के रूप में स्थानांतरित किया जाना था। इस आदेश में संशोधन किया गया है। अब उन्हें हमीरपुर में डीएसपी (अवकाश आरक्षित) के रूप में तैनात किया गया है। एचपीएस अधिकारी भरत भूषण का सुंदरनगर, जिला मंडी से तबादला आदेश भी रद्द कर दिया गया है। वह अब सुंदरनगर में डीएसपी के पद पर ही रहेंगे।