आरोपियों में विकास निवासी गांच चाड़ना सिरमौर, राहुल कुमार निवासी जुन्गा और गौरव भारद्वाज निवासी जोगिंद्रनगर मंडी शामिल हैं। इसमें राहुल पुलिस महकमे में कांस्टेबल है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एसआईयू की टीम को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में चिट्टा लाया जा रहा है। इसी आधार पर स्पेशल जांच सेल की टीम ने 21 और 22 जनवरी की दरमियानी रात को शोघी में नाकाबंदी की। सोलन की तरफ से आ रहे वाहनों को नियमित जांच के लिए रोका जा रहा था।
इस दौरान एक एप्लाइड फाॅर गाड़ी को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 9.480 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद आगामी कार्रवाई के लिए मामला थाना बालूगंज के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिमला पुलिस चिट्टे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए चलाए विशेष अभियान में अब तक छह पुलिस कर्मचारियों को भी पकड़ चुकी है। इसमें पंजाब पुलिस ने दो कर्मी भी शामिल हैं। अब पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे।
शिमला पुलिस ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान 9.480 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक शिमला पुलिस का कांस्टेबल भी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। - संजीव कुमार, एसएसपी शिमला