फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: चंबा जिले की पांगी घाटी में टूटा अस्थायी पुल, तीन लोग बहे... दो की बच गई जान, महिला लापता

Mon, 28 Jul 2025 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

दो लोग किसी तरह किनारे तक पहुंच गए, लेकिन एक महिला बह गई है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन रविवार शाम होने तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन
Demo - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले की पांगी घाटी के कढू नाला में अस्थायी पुल टूटने से उससे गुजर रहे तीन लोग पानी में बह गए। दो लोग किसी तरह किनारे तक पहुंच गए, लेकिन एक महिला बह गई है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन रविवार शाम होने तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


लापता महिला नाथरी, पत्नी धर्म चंद शौर पंचायत की रहने वाली हैं। वहीं, जैसे-तैसे नाले के किनारे पहुंचे राजेश कुमार और राम सिंह का किलाड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजेश और राम सिंह भी शौर पंचायत के रहने वाले हैं। तीनों जंगल में मवेशियों को चराने के बाद लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें