शिमला के शोघी में पुलिस की स्पेशल सेल ने बस की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के बैग से 1140 नशीली दवाइयां बरामद की हैं। इनमें ट्रामाडोल के 960 कैप्सूल और अल्प्राजोलम की 180 टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दवाइयों के स्रोत की जांच शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने शोघी में बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर नाकाबंदी के दौरान एक बस की जांच करते हुए पुलिस ने उसमें सवार व्यक्ति के बैग से 1140 नशीली दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बैग से ट्रामाडोल के 960 कैप्सूल और अल्प्राजोलम की 180 टैबलेट मिलीं
पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम ने शोघी में एनएच-05 पर नाकाबंदी के दौरान बस की जांच की। इस दौरान एक यात्री के पीठू बैग की तलाशी लेने पर ट्रामाडोल एचसीएल 50 एमजी के 960 कैप्सूल और अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 180 टैबलेट बरामद हुईं। इस तरह पुलिस ने कुल 1140 कैप्सूल और टैबलेट कब्जे में लीं।
प्रवीण कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार (41), पुत्र अतर सिंह, निवासी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने 5 नवंबर को आरोपी के खिलाफ धारा 22 एनडीपीएस एक्ट और धारा 18(सी) ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दवाइयों के स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
एएसपी शिमला मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस बरामद दवाइयों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि आरोपी ये दवाइयां कहां से लेकर आया था और इनके कथित अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।