फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ठियोग में एक सप्ताह के भीतर दूसरी हत्या, अब जेसीबी चालक को उतारा मौत के घाट

Tue, 08 Apr 2025 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग(रामपुर बुशहर)

सार

 शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में एक सप्ताह के भीतर दूसरी हत्या का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
ठियोग में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग उपमंडल में एक सप्ताह के अंदर दूसरा कत्ल का मामला सामने आया है। इस वारदात से क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध है। एक जान-पहचान दोस्ती तक पहुंची और फिर उसका अंजाम एक दोस्त के हाथों दूसरे के कत्ल तक पहुंचा। मंडी जिले के सुंदरनगर का रवि कुमार ठियोग के सैंज क्षेत्र में जेसीबी चलाता था और अनिल सैंज में ही मेकेनिक का काम करता था, उसकी अपनी वर्कशॉप था।

विज्ञापन


ठियोग के सैंज में एक मर्डर का मामला सामने आया है। क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया है और गहनता से आगामी कार्रवाई में जुट गई है। एक सप्ताह में उपमंडल में दो हत्याएं हो चुकी हैं। पिछले सप्ताह बुधवार को सरोग पंचायत के जुग्गो में एक नेपाल मूल के व्यक्ति ने दूसरे नेपाल मूल के व्यक्ति की हत्या की थी। वहीं, अब सैंज में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की जान ले ली। इस तरह की वारदात होने से आम जनता में खौफ का माहौल है। यह दोनों वारदात जान-पहचान वाले लोगों ने अपने परिचित को मौत के घाट उतार कर की है। आदमी किसी छोटी सी बात को लेकर इतने गंभीर हो जाते हैं कि जान लेने जैसे बड़े और आपराधिक कृत्य करने में नहीं घबराते। इस तरह के मामलों में दोनों परिवार प्रताड़ित होते हैं और उन्हें मानसिक और सामाजिक नुकसान पहुंचता है। हालांकि, इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दोस्त की जान का दुश्मन बन बैठा दोस्त
दोस्ती ही आरके ऐसा संबंध है जहां आदमी अपने सुख और दुःख खुले दिल से बांट सकता है लेकिन कई मर्तबा दोस्त ही दोस्त का दुश्मन बन बैठता है। रवि और अनिल के आपस में काफी अच्छी दोस्ती थी । स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक रवि कुमार जेसीबी चालक था और अनिल की मकैनिक के तौर पर अपनी वर्कशाप चलाता था। घटना से पहले दोनों के बीच काफी अच्छा व्यवहार देखा जाता रहा था।

रवि कई मर्तबा अनिल की दुकान पर अपनी जेसीबी के मुराम्मत के लिए आया करता था और इसी के चलते दोनों के बीच संबंध अच्छे बन गए थे, लेकिन एकाएक दोनों के बीच ऐसा क्या मतभेद हो गया कि अनिल ने रवि के उपर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें रवि की जान चली गई। वर्कशाप के साथ लगते दुकानदार ने पुलिस को बताया कि रवि पर हमला करने के बाद अनिल ने किसी को गुस्से में फोन पर जोर से बात करते हुए करके रवि को मार डालने की बात बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें