फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Masjid Case: संजौली में हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात, धारा 163 लागू

Wed, 11 Sep 2024 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में जिला प्रशासन और हिंदू संगठनों के बीच वार्ता विफल हो गई है। वहीं हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुबह 4:30 बजे से ही जवानों की ड्यूटी लगा दी गई थी, बता दें कि उग्र प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रदेश की सभी छह बटालियन को संजौली में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसमें महिला सुरक्षा जवान भी तैनात है। इससे पहले मंगलवार रात को पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च भी का किया था। प्रशासन ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

इसके मद्देनजर भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 को लागू कर दिया गया है। इसके तहत पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं रहेगी। नारेबाजी सहित किसी भी तरह का प्रदर्शन करने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। संजौली ढली टनल में हाल ही में बनी नई टनल से वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब एकमात्र पुरानी टनल से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है।

दरअसल, संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में 11 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को टालने के लिए जिला प्रशासन और हिंदू संगठनों के बीच वार्ता विफल हो गई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए नवबहार चौक से ढली टनल, आईजीएमसी से संजौली चौक, संजौली चौक से चलौंठी और ढली वाया संजौली-चलौंठी जंक्शन क्षेत्र में बुधवार सुबह सात से रात 11:59 बजे तक धारा 163 लगा दी है। 

वहीं हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इससे पहले उपायुक्त कार्यालय शिमला में सोमवार देर रात गुपचुप बुलाई गई बैठक में प्रशासन ने लोगों से बातचीत कर प्रदर्शन टालने की बात रखी, लेकिन दूसरा पक्ष मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने पर अड़ा रहा। सभी पक्षों से दो घंटे तक हुई वार्ता के बाद कोई नतीजा नहीं निकला। 

बैठक में संजौली में संघर्ष के लिए बनाई गई हिंदू संघर्ष समिति, हिमाचल देवभूमि संघर्ष समिति और सिविल सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद थे। हिंदू संगठनों ने सुबह 11:00 बजे संजौली बाजार में प्रदर्शन की बात कही है। 

 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुमति भी मांगी है, लेकिन धारा 163 लागू होने के बाद इसकी अनुमति मिलने की संभावना खत्म हो गई है। संजौली बाजार में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मस्जिद जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। जिला पुलिस ने छह बटालियनों को शिमला बुला लिया है। क्यूआरटी भी संजौली बाजार में तैनात है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें