हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते ढांडा क्षेत्र में एचआरटीसी बस और टिपर में टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत कई सवारियों को चोटें आई हैं। लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी पीएचसी में ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे ढांडा के समीप विपरीत दिशा से आ रही एचआरटीसी बस और टिपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।