टक्कर से बस में सवार कई सवारियां गिरकर घायल हो गईं, जबकि चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायलों को तुरंत बस में बैठी अन्य सवारियों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जतोग चौकी को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायला लिया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पांच से सात सवारियों और चालक को इसमें चोटें आई हैं। प्राथमिकी उपचार के बाद घायलों को आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा जाएगा।