शिमला-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विशाल(19) निवासी शकराह के रूप में हुई है। हादसा बालूगंज थाना अंतर्गत घनाहट्टी के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार ने गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मारी। सर पर गहरी चोट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कार चालक अमन कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बाइक सवार तेज रफ्तार से गलत दिशा से आ रहा था और इस वजह से हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार विशाल बुरी तरह जख्मी हुआ। इसके बाद उसे आईजीएमसी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शिमला पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बाइक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।