फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मनाली में होटल के सहायक प्रबंधक की साढू ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

Fri, 02 Aug 2024 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक की हत्या कर दी है। मृतक के साढ़ू भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर डंडों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक सुभाष चंद की उसके ही साढू राजीव कुमार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर डंडे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। मृतक सुभाष चंद (32) पुत्र मान सिंह निवासी धार चानणा तहसील कुपवी, शिमला का रहने वाला था।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक डाॅ. कार्तिकेयन ने बताया कि वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि होटल मनाली ग्रैंड अलेउ से करीब 250 मीटर आगे रास्ते में शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। होटल के प्रबंधक पवन कुमार निवासी सुकराईं बाईं तहसील डलहौजी, चंबा से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने मृतक की सुभाष चंद के रूप में शिनाख्त की। सुभाष उनके साथ होटल में बतौर सहायक प्रबंधक कार्यरत था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने साढू राजीव के अलेउ में बने मकान में बतौर किरायेदार रह रहा था।

विज्ञापन


आरोपी राजीव (32) पुत्र अमर सिंह निवासी बजाथल तहसील नेरवा, शिमला का रहने वाला है। दूसरा आरोपी बीरबल (32) पुत्र मोहन सिंह निवासी रोलिंग तहसील पधर, मंडी से है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार दोनों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। दोनों रात को कमरे में खाना खाने के बाद बगीचे की ओर गए। जैसे ही सुभाष वहां आया तो उसपर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने डंडे का एक हिस्सा मौके से बरामद किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें