बहुचर्चित गुड़िया प्रकरण से संबंधित लॉकअप मौत मामले में सीबीआई की गिरफ्त में चल रहे निलंबित एसपी डीडब्ल्यू नेगी का एक दिन और रिमांड बढ़ गया है। सोमवार को नेगी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रणजीत सिंह के कोर्ट में पेश किया गया।
सीबीआई ने कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की मांग की जिसके बाद उनका रिमांड बढ़ा दिया गया। अब मंगलवार को सुनवाई होगी। नेगी को बीते वीरवार को गिरफ्तार किया गया था।
उन पर लॉकअप में नेपाली सूरज सिंह मौत मामले को दबाने और गलत केस बनवाने के आरोप हैं। सीबीआई का दावा है कि सूरज की हत्या कोटखाई थाने में पुलिस पूछताछ के दौरान हुई।