फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला रेप केस: फिर गुड़िया के स्कूल पहुंचे सीबीआई के अफसर

Sat, 25 Nov 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
विज्ञापन
सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी
विज्ञापन
गुड़िया मामले की जांच में जुटी सीबीआई टीम एक बार फिर महासू स्कूल पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक गुड़िया के सहपाठियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम वानकूफर लौट गई। यहां तीन नेपाली मजदूरों से पूछताछ की गई। उनका हाजिरी रजिस्टर भी चैक किया गया।
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारियों ने महासू स्कूल में बच्चों से कई सवाल किए। उनसे पूछा गया कि गुड़िया को कल्चरल एक्टिविटी के लिए हिमरी स्कूल कब जाना था। वह चार जुलाई को घर क्यों लौटी। अंतिम दिन घर जाने से पहले उसके संपर्क में कौन लोग रहे। सहपाठियों और सहेलियों से क्या बात की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे से साढे़ 11 बजे तक गुड़िया के सहपाठियों से सवाल पूछे गए। इसके बाद अधिकारी वानकूफर रेस्ट हाउस लौटे। इससे पहले भी सीबीआई टीम शिक्षकों और स्कूल के बच्चों से कई बार पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने इस क्षेत्र के कई लोगों के खून के सैंपल ले चुकी है।

सीबीआई के डीआईजी बीते सप्ताह घटनास्थल का दौरा भी की चुके हैं, लेकिन अभी तक सीबीआई गुड़िया मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। तीन दिन पहले सीबीआई ने छह नेपाली मजदूरों के खून के नमूने लिए। अब यहां काम कर रहे नेपाली मजदूरों के खून के नमूने लेकर सीबीआई जांच को आगे बढ़ा रही है।

छह जुलाई को गुड़िया का शव हलाइला गांव के साथ तांदी के जंगल में मिला था। उसके बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार छह आरोपियों में से एक सूरज की 18 जुलाई की रात कोटखाई थाने में पुलिस रिमांड के दौरान संदिग्ध मौत हो गई थी। लॉकअप मामले में नौ पुलिस अधिकारी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें