फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला रेलवे स्टेशन पर बोगी के पटरी से उतरने की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को अंबाला मंडल के तकनीकी अधिकारी पहुंचे शिमला
विज्ञापन

घटना के कारणों की बनाई जाएगी विस्तृत रिपोर्ट, बयान भी किए दर्ज
वीरवार शाम 5:20 बजे हिमालयन क्वीन की पटरी से उतरी थी बोगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शिमला रेलवे स्टेशन के यार्ड में गार्ड बोगी पटरी से उतरने के मामले पर रेलवे बोर्ड ने जांच बिठा दी है। मामले की जांच रेलवे बोर्ड के तकनीकी टीम करेगी। शुक्रवार को अंबाला मंडल की तकनीकी टीम के अधिकारी शिमला पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद टीम ने शिमला स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और उनके बयान भी दर्ज किए।
इसी के साथ टीम ने पायलट, लोको पायलट, पॉइंटसमैन समेत गार्ड से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड की ओर से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिसे तकनीकी टीम की ओर से तैयार किया जाएगा। यह रिपोर्ट आगामी दिनों में उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी, इसके बाद ही हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा सकेगा और यह साफ होगा कि चूक कहां हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वीरवार शाम को पटरी से उतरी थी बोगी
गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन के यार्ड में शंटिंग (परीक्षण) के दौरान वीरवार शाम करीब 5:20 बजे हिमालयन क्वीन 52455 की गार्ड बोगी पटरी से उतर गई थी। ट्रेन से सभी यात्री पहले ही उतर चुके थे। इसके बाद बोगी को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए लाइनमैन और तकनीकी टीम को बुलाया गया। रात करीब 9:00 बजे तक बोगी को ट्रैक पर चढ़ाने का कार्य चलता रहा। इस घटना के कारण शिमला से कालका जाने वाली हिमालयन क्वीन और समर स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हो गईं।
-
मामले की जांच रेलवे बोर्ड की ओर से की जा रही है। तकनीकी टीम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता लग सकेगा।
-यशनजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें