फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से रेलवे भर्ती की परीक्षा रद्द, मायूस लौटे सैकड़ों युवा

Thu, 28 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला के एक निजी संस्थान में रेलवे भर्ती की परीक्षा सर्वर में आई खराबी के कारण रद्द करनी पड़ी। प्रदेश भर से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों युवाओं को इस दौरान बिना परीक्षा दिए मायूस होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन


परीक्षा सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तीन चरणों में होनी थी। पहले चरण में ही युवाओं को बिना परीक्षा दिए लौटना पड़ा। जब परीक्षा संचालकों से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है।

बुधवार को शहर के निजी संस्थान में युवा आरपीएफ के विभिन्न कैटगिरी की एसआई, कांस्टेबल, ट्रेड मैन और वाटर कैरियर की परीक्षा देने पहुंचे थे। सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्र पर बने रिपोर्टिंग रूम में प्रमाणपत्रों की जांच की औपचारिकता पूरा करने के बाद नौ बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


करीब साढ़े दस बजे तक केंद्र में परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद परीक्षा संचालकों ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है। अब परीक्षा नहीं होगी, आप लोग केंद्र के बाहर जा सकते हैं।

विज्ञापन

प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे थे युवा 

इसके बाद युवा केंद्र से निकले और संस्थान परिसर में रेलवे की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस पर रेलवे के दो अधिकारी केंद्र के बाहर आए और युवाओं से कहा कि वे रेलवे की साइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

रेलवे भर्ती परीक्षा देने प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से युवा पहुंचे थे। कांगड़ा के विक्रम ने बताया कि वह सुबह सात बजे की शिमला पहुंच गए थे। करीब तीन हजार खर्च कर शिमला पहुंचे हैं, लेकिन केंद्र के सर्वर में आई खराबी के कारण परीक्षा रदद हो गई है।

हजारों खर्च करने के बावजूद मिली मायूसी
चंबा के रजत और मंडी के नवीन ठाकुर ने कहा कि यहां पहुंचने के लिए उनका हजारों रुपये का खर्च हुआ है। अब दोबारा परीक्षा देने आना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें