फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में अगले 20 दिन बंद रहेगा बस अड्डा, ये है वजह

Thu, 20 Oct 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के पुराने बस अड्डे को 23 अक्तूबर से मरम्मत कार्य के लिए बीस दिन तक बंद रखा जाएगा। इससे बस अड्डे से होने वाली बसों की आवाजाही का स्थान भी बदल जाएंगे। पुराने बस अड्डे में बसों के लिए बने मैदान पर कंकरीट का कार्य करवाया जाना है।
विज्ञापन


सालों से पड़े गड्ढों को बराबर कर कंकरीट से समतल किया जाएगा और यहां रेलिंग भी लगाई जानी है। इसके साथ ही इस अड्डे के एंट्री प्वाइंट को चौड़ा करने का काम भी इन्हीं बीस दिनों में किया जाना है। मगर इन बीस दिनों में बसों को संचालित करने के लिए किए जा रहे बदलाव से शहर की जनता ग्रामीण क्षेत्रों और उपनगरों से आने वाली जनता को परेशानी होगी।

धामी, घणाहट्टी, शोघी और कुनिहार, ग्रामीण क्षेत्रों, शिमला शहर के उपनगरों की ओर बसों का संचालन स्थल बदला जाएगा। समरहिल, शोघी, भराड़ी, डुम्मी क्षेत्र के लिए पुराने अड्डे से पूर्व में चलाई जाने वाली बसें अब अड्डे के बाहर बने रेन शेल्टर के पास से अस्थायी तौर पर संचालित होंगी। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि 23 अक्तूबर से यह अस्थायी व्यवस्था लागू होगी। यह व्यवस्था बीस दिन तक चलने वाले मरम्मत कार्य तक जारी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


अड्डे के बाहर से क्रॉसिंग तक चलेंगी निगम की अतिरिक्त बसें  
हिमाचल पथ परिवहन निगम के लोकल डिपो की अर्की, कुनिहार, धामी, घणाहट्टी, शोघी, वाकनाघाट क्षेत्र की बसों को बालुगंज और टूटीकंडी क्रॉसिंग से चलाया जाना है, मुख्य शहर से क्रासिंग तक जाने के लिए परिवहन निगम अतिरिक्त मिनी बसें चलाएगा, ताकि सवारियों को ग्रामीण क्षेत्र की बस पकड़ने के लिए पैदल न चलना पड़े और परेशानी पेश न आए।  

खटनोल, सुन्नी, तत्तापानी केा लक्कड़ बाजार से चलेंगी बसें
निगम पूर्व में ओल्ड बस अड्डे से चलने वाली सुन्नी, तत्तापानी, खटनोल, गडकाहन वाली बसों को लक्कड़बाजार बस स्टैंड से चलाए जाने का फैसला लिया गया है।

लोकल शहर को गुरुद्वारा बस अड्डे से चलाई जाएगी सेवाएं  
शहर के छोटा शिमला, संजौली, कसुम्पटी, न्यू शिमला के लिए लोकल बस सेवाएं लिफ्ट की ओर गुरुद्वारा लोकल बस अड्डे में संचालित होंगी।

न्यू बस स्टैंड, समरहिल को बस अड्डे के बाहर से होगी सेवा
न्यू बस अड्डे, बालुगंज टूटीकंडी क्रॉसिंग के लिए समरहिल, शोघी, भराड़ी, डुम्मी, लक्कड़बाजार की ओर जाने वाली लोकल बसें पुराने बस अड्डे के बाहर बने रेन शेल्टर के पास से संचालित होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें