योजना के मुताबिक करीब 5 से 6 फीट लंबे पोल खेतों के चारों ओर दो फीट गहराई तक गाडे़ जाएंगे। पोल के बीच की दूरी करीब चार फीट रहेगी। जमीन के नीचे एक फीट और जमीन से ऊपर तीन फीट तक जाली लगाई जाएगी। इससे ऊपर सोलर फेंसिंग लगेगी। तारों के बीच की दूरी आधे से एक फीट की रहेगी।
ये देने होंगे दस्तावेज
सुविधा लेने के लिए किसानों को जमीन की नकल, किसान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जमीन का नक्शा और एक फार्म भरना होगा, जिसमें किसान की फोटो लगेगी। किसान समूह में योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो समूह के किसानों की जमीन साथ-साथ होनी चाहिए। किसानों के समूह को अधिक छूट भी मिलेगी।