फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: 600 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

Thu, 27 Jan 2022 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)

सार

कार के करीब 600 फीट गहरी खाई में गिरने से कार में सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग उपमंडल के कराना में गौरी नाला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कराना के पास यह दर्दनाक हादसा मंगलवार रात दस बजे के आसपास पेश आया।

विज्ञापन


कार के करीब 600 फीट गहरी खाई में गिरने से कार में सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची। कार हादसे में जिन युवकों की मौत हुई है, उनमें हिमांशु (28), पुत्र शमी शर्मा, निवासी ग्वास, मनीष (25), पुत्र श्याम लाल, निवासी गवास शामिल हैं।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। डीएसपी ठियोग लखविंद्र सिंह ने कहा कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें