फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में हादसा: हिमखंड की चपेट में आई कार, तीन घायल

Wed, 23 Feb 2022 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारकंडा

सार

बुधवार दोपहर 1:30 बजे नारकंडा थानाधार मार्ग पर बातल में भारी हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन की चपेट में एक कार एचपी 06ए 6203 आ गई, जो बर्फ में फिसलते हुए 100 मीटर नीचे नाले में जा पहुंची।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के नारकंडा थानाधार मार्ग पर बुधवार दोपहर पहाड़ी से हिमस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हो गया। सड़क से गुजर रही एक कार हिमस्खलन की चपेट में आ गई, जो सड़क से 100 मीटर नीचे नाले में जा पहुंची। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तीन लोगों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी नारकंडा को सूचित किया गया कि बुधवार दोपहर 1:30 बजे नारकंडा थानाधार मार्ग पर बातल में भारी हिमस्खलन हो गया है। इस हिमस्खलन की चपेट में एक कार एचपी 06ए 6203 आ गई, जो बर्फ में फिसलते हुए 100 मीटर नीचे नाले में जा पहुंची। सूचना मिलते ही कुमारसैन थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने कार में सवार चमन लाल (63), निवासी बाई, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला, उनकी बेटी स्वीटी (35) और पोती इनाया (8) को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में इन सभी को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हिमस्खलन के कारण एक कार सड़क से नीचे जा पहुंची। इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि स्नोबाऊंड इलाकों में संभल कर वाहन चलाएं और सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें