फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टंकियां ओवरफ्लो हुई तो कटेगा पानी का कनेक्शन, महापौर ने पेयजल कंपनी को दिए निर्देश

Fri, 24 May 2024 10:32 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नगर निगम सदन में महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेयजल कंपनी के अधिकारियों को दिए हैं कि घरों की छतों पर लगी टंकियां ओवरफ्लो हुई तो पानी के क्नेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम की मासिक बैठक में भाग लेते पार्षद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में छतों पर लगी टंकियां ओवरफ्लो होने पर अब लोगों के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। नगर निगम सदन में महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेयजल कंपनी के अधिकारियों को इस बारे में सख्त निर्देश जारी किए हैं। सदन में पार्षदों ने कहा कि कई भवनों में पानी की टंकियां ओवरफ्लो कर रही हैं।

विज्ञापन


पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने समरहिल में ओवरफ्लो करती कई टंकियों के वीडियो भी मेयर को दिखाए। बाकी पार्षदों ने भी पानी की बर्बादी रोकने की मांग की। मेयर ने कहा कि कंपनी के अधिकारी फील्ड में जाएं और इसकी जांच करें। महापौर ने पेयजल लाइनों में हो रही लीकेज दूर करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
शहर के संजौली जोन के ढींगूधार, अपर समिट्री, लोअर समिट्री, ढली बाजार, भट्ठाकुफर, छोटा शिमला जोन के निगम विहार, कसुम्पटी, एसडीए परिसर, मजीठा हाउस, मालबर हाउस, न्यू शिमला जोन के पंथाघाटी, सरघीण, विकासनगर कालोनी, मैहली, शकराला, सेंट्रल जोन के रुल्दूभट्ठा, फिंगास्क, यूएस क्लब, चौड़ा मैदान जोन के घोड़ाचौकी और रामनगर इलाके में शनिवार को पानी नहीं आएगा। इसके अलावा पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें