फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीएमटी में छाए हिमाचल के होनहार, ये रहे टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट-2015 के घोषित परिणाम में हिमाचल के होनहार छा गए हैं। इस प्रवेश परीक्षा में मंडी जिले की श्वेता शर्मा ने प्रदेश में टॉप किया है। यह दावा श्वेता के पिता विजय शर्मा ने किया है। जिले के छनवाड़ी गांव की रहने वाली श्वेता ने 611 अंक हासिल किए हैं। यह पूरे प्रदेश में सबसे अधिक होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर उनका 221वां रैंक है। विजय शर्मा और गायत्री शर्मा की पुत्री श्वेता की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहांडा में रासायन शास्त्र के प्रवक्ता हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। श्वेता ने इसी साल सेंट मैरी स्कूल सुंदरनगर से 96 प्रतिशत अंकों के साथ जमा दो की परीक्षा पास की है। इसमें जिले में प्रथम, राज्य स्तर पर द्वितीय रही हैं।

उन्होंने बिना कोचिंग एआईपीएमटी की प्रवेश परीक्षा दी थी। इन दिनों भोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। वह एस की प्रवेश परीक्षा में भी राष्ट्रीय स्तर पर 108वें रैंक पर रही हैं। श्वेता शर्मा ने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उनके माता-पिता का सबसे अधिक सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने भी मदद की। मेहनत के दम पर बिना कोचिंग भी मुकाम पाया जा सकता है।
विज्ञापन

इन होनहारों ने भी किया टॉप

शिमला के विद्यापीठ कोचिंग संस्थान में प्रशिक्षण के करीब 50 छात्रों ने इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया। संस्थान के निदेशक डा. रमेश शर्मा और इंजीनियर रविंद्र अवस्थी ने दावा किया है कि इस परीक्षा की घोषित मेरिट में संस्थान के 50 से अधिक छात्र शामिल हैं।

इनमें सिद्धार्थ सोहटा ने 551, शिवाली ने 532 रूपाली ने 529, परा उखल ने 508, निशा ने 503, मधुर ने 501, उज्ज्वल शर्मा ने 500, कर्ण ने 497, अनुज ने 490, हर्षिल ने 485, प्रियंका ने 480, नमन ने 471, सृष्टि ने 467, हरीश ने 466, प्रकृति ने 465 अंक अर्जित किए हैं।

इसके अलावा संस्थान के मधुर मेहता और रूपाली भान ने एआआईएमएस की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। एआईपीएमटी-2015 के आरक्षित वर्ग में अनुज ने प्रदेश में दूसरा, अनुष्का और देवेश नेगी ने तीसरा, परीक्षित ने छठा, पूजा के नौवां स्थान प्राप्त करने का संस्थान ने दावा किया है।

आयुषा, नितिशा बनेंगी डाक्टर

वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना की दो छात्राओं ने एआईपीएमटी की परीक्षा में शानदार परिणाम देकर प्रदेशभर में जिला ऊना का नाम रोशन किया है। स्कूल की दोनों छात्राओं आयुषा और नितिशा ने प्रदेश में 33वां और 45वां स्थान प्राप्त कर एमबीबीएस में स्थान प्राप्त किया है।

एआईपीएमटी की परीक्षा में प्रदेशभर में 33वां स्थान हासिल करने वाली आयुषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं स्कूल के अध्यापकों को दिया है।वहीं एआईपीएमटी की परीक्षा में प्रदेशभर में 45वां स्थान प्राप्त करने वाली नितिशा का कहना है कि लगातार परिश्रम करने तथा स्कूल के अध्यापकों के मार्गदर्शन व विश्वास से ही उनको यह सफलता प्राप्त हुई है।

दोनों छात्राओं का सपना डाक्टर बनकर देश की सेवा करना है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत और लग्न का परिणाम है। इस सफलता के लिए उन्होंने बच्चों को बधाई दी है।

शिवाली, प्रशांत का अच्छा प्रदर्शन

अवनी सानवी विद्यामंदिर कोचिंग सेंटर की छात्रा शिवाली राणा ने प्रदेश भर में सामान्य वर्ग में 23वां स्थान पाया है। संस्थान के निदेशक बलविंद्र जीत डोगरा और नीना गुप्ता ने दावा किया कि प्रशांत ने आरक्षित वर्ग में राज्य में 12वां स्थान पाया है।

सोनाक्षी ने 583 अंकों के साथ उत्तीर्ण
राजधानी के अरनव सात्विक विद्या मंदिर के संचालकों के दावे के मुताबिक संस्थान की छात्रा सोनाक्षी ने एआईपीएमटी में 583 अंक पाए हैं। निदेशक डीएन शर्मा ने दावा किया कि छात्रा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही है।

संस्थान के विमल किशोर ने राज्य में सातवां, दीक्षा कुमारी ने 14वां, डॉली ने 50वां, आशीष सैनी ने 58वां, हेमराज ने 125वां, अरुण कुमार ने 129वां, राहुल नेगी ने 135वां, रेणु शर्मा के 135वां रैंक पाने का दावा किया है। संस्थान ने परीक्षा में करीब 27 छात्रों के अच्छा रैंक पाने का दावा किया है।

मयंक ने हासिल किए 535 अंक

डीएवी स्कूल सुंदरनगर के छात्र मयंक शर्मा ने एआईपीएमटी में 535 अंक लिए हैं। उन्होंने स्टेट में 25वां तथा नेशनल में 2000वां रैंक प्राप्त किया। अपनी इस उपलब्धि से मयंक ने स्कूल, शिक्षकों के साथ अभिभावकों का नाम भी रोशन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित चुग ने मयंक और अभिभावकों बधाई दी है।

कुल्‍लू की छात्राओं का भी दमदार प्रदर्शन
वहीं, एआईपीएमटी में कुल्लू जिले की छात्राओं ने सफलता का डंका बजाया है। एंबीशन क्लासिस संस्थान की श्रेया ठाकुर ने देश भर में 102वां रैंक हासिल किया है। कैरियर लांचर संस्थान की अदिति शर्मा ने देशभर में 127 वां और प्रदेश में 14वां स्थान पाया है।

छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। एंबीशन क्लासिस के तीन अन्य छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें दीपांशु ठाकुर 203वां रैंक, तान्या सूद 220वां रैंक और यमन ठाकुर ने 263वां रैंक हासिल किया है। कैरियर लांचर के निदेशक नीरज हांडा, एंबीशन क्लासिस संस्थान के निदेशक प्यारे राम राणा और पवन ठाकुर ने कहा कि छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन

कैरियर अकादमी नाहन के 6 छात्र छाए

कैरियर अकादमी नाहन के 6 छात्र आल इंडिया पीएमटी में निकले हैं। अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे मनप्रीत सिंह खालसा ने प्रदेश में तीसरा एवं आल इंडिया में 605वां रैंक पाया है। मंजुला ने प्रदेश में 79, छवि बंसल ने 123, अरुण कुमार 124, रिया अग्रवाल 180 और गौरव गर्ग ने 457वां रैंक प्राप्त किया है।

सभी विद्यार्थियों ने इसका श्रेय शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया है। कैरियर अकादमी के चेयरमैन एसएस राठी, मुख्य समन्वयक मनोज राठी एवं ललित राठी सहित स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को बधाई दी है।

एआईपीएमटी में चमके मंडी के विद्यार्थी
एसआर विद्या मंदिर कोचिंग संस्थान मंडी के दो विद्यार्थियों ने एआईपीएमटी प्रवेश परीक्षा में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए हैं। इशांत ठाकुर ने 574 अंक लेकर सातवां और अभिषेक अवस्थी ने 487 अंक लेकर 101 वां स्थान प्राप्त किया। इशांत ठाकुर के पिता कृषि विभाग में कार्यरत है।

इशांत पदवाहन कुफरी के निवासी है। अभिषेक ठाकुर के पिता पवन अवस्थी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अभिषेक अवस्थी बैजनाथ से संबंध रखते हैं। एआईपीएमटी परीक्षा में गीतांजली और अभिषेक कुमार ने भी सफलता हासिल की। एसआर विद्यामंदिर के चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें