फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिहार के सीएम के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

Thu, 09 Nov 2023 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा की प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर माताओं और बहनों के बारे में ऐसी भाषा में बातें की जो शर्मनाक हैं।
विज्ञापन
शिमला में भाजपा का धरना-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की जिला शिमला इकाई ने सीटीओ चौक पर धरना-प्रदर्शन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा। भाजपा का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में अश्लीलता भरे शब्दों का इस्तेमाल कर यौन संबंधों पर बोलकर बुरी तरह घिर गए हैं। भाजपा की प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर माताओं और बहनों के बारे में ऐसी भाषा में बातें की जो शर्मनाक हैं।

विज्ञापन


कहा कि जो इंडी गठबंधन के नेता जहां झंडा लेकर घूम रहे हैं उसी गठबंधन के नेता विधानसभा के अंदर ऐसी गंदी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं गठबंधन का एक भी नेता माताओं और बहनों पर दिए बयान के खिलाफ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हैं। डेजी ने कहा कि यह लोग भला क्या कर सकते हैं? यह घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी गिरती सोच को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा नीतीश कुमार ने इस्तेमाल की है वह क्षमा योग्य नहीं है और इसके लिए उन्हें इस्तीफा देना ही होगा। इस मौके पर रूपा शर्मा, रमा ठाकुर, सीमा ठाकुर, प्रेम चौहान, कमलेश शर्मा, संगीता सूद, भारती सूद, सरोज ठाकुर और रजनी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें