फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला के टूटीकंडी में आईएसबीटी के समीप मकान में लगी आग, 5 लाख का नुकसान

Sun, 22 Oct 2023 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

shimla Fire News : घटना के समय मकान में कोई नहीं था। मकान प्रदीप कुमार का बताया जा रहा है और इसमें उदय सिंह का परिवार रहता था।
विज्ञापन
मकान में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के टूटीकंडी में आईएसबीटी के समीप निजी मकान में रविवार सुबह करीब 6:50 बजे आग लग गई। आग से करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान आंका गया है, जबकि 50 लाख की संपत्ति को अग्निशमन विभाग ने बचा लिया। अग्निशमन दल ने स्थानीय लोगों की मदद से 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


स्टेशन फायर ऑफिसर मनसा राम और बालूगंज से लीडिंग फायरमैन ईश्वर दास और नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। मकान प्रदीप कुमार का बताया जा रहा है और इसमें उदय सिंह का परिवार रहता था। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। साढ़े दस बजे अग्निश्मन विभाग की दोनो टीमें लौट गयी थी। पुलिस भी मौक़े पर पहुंची थी। जांच में ही आग लगने के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें