फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टूटीकंडी में पेड़ ढहने से दबी सड़क किनारे खड़ी कार, लगा जाम

Sun, 26 May 2024 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के टूटीकंडी में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी कार पर चीड़ का एक पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
शिमला के टूटीकंडी में कार पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के टूटीकंडी में रविवार सुबह चीड़ का एक पेड़ बाईपास सड़क पर ढह गया। इससे सड़क किनारे खड़ी टैक्सी नंबर की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों ने खुद ही पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार यह पेड़ ढहने के कगार पर था। इसे काटने के लिए कई बार नगर निगम को शिकायत की थी, लेकिन चुनाव के चलते ट्री कमेटी का दौरा न होने के कारण अभी तक इसे नहीं काटा गया था। रविवार सुबह करीब 8:10 बजे अचानक यह पेड़ ढह गया। इससे कार दब गई, जबकि बिजली के दो खंभे भी टूट गए।

सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद एवं उपमहापौर उमा कौशल भी मौके पर पहुंचीं। बिजली के खंभे टूटने से क्षेत्र में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपमहापौर उमा कौशल ने कहा कि नए खंभे लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें