बाहरी राज्यों के वाहनों को शहर में एंट्री पर अब ग्रीन फीस चुकानी होगी। दोपहिया वाहनों से पांच सौ रुपये जबकि बाकी वाहनों से 1500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। शहर में आने वाली बाहरी राज्यों की बसों से भी शुल्क वसूला जाएगा। नगर निगम परिवहन विभाग से यह शुल्क वसूलने के लिए बातचीत करेगा।
इसके एवज में परिवहन निगम को भी शेयर दिया जाएगा। ग्रीन फीस मोबाइल ऐप, होटल, पार्किंग और रिज मैदान पर नगर निगम के कैश काउंटर पर जमा की जा सकेगी। हालांकि, अभी फीस वसूली की तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन जब से फीस वसूली शुरू होगी उसके तीन माह तक जुर्माना नहीं लगेगा।
यह रहेगी शुल्क की दर
श्रेणी शुल्क जुर्माना
कार 200 रुपये 1500 रुपये
बस-ट्रक 300 रुपये 1500 रुपये
दोपहिया वाहन 50 रुपये 500 रुपये