फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला नगर निगम चुनाव: 126 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 91 हजार मतदाता

Fri, 16 Jun 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहे नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। शिमला शहर के करीब 91 हजार मतदाता 34 वार्डों के 126 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 
विज्ञापन


मतगणना शनिवार सुबह नौ बजे शुरू होगी और 11 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। इस बार मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए सीधे चुनाव नहीं हो रहे हैं। चयनित पार्षद बहुमत से मेयर एवं डिप्टी मेयर चुनेंगे। इस चुनाव में प्रदेश के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। 

राज्य चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए शिमला शहर में 153 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इनमें 74 सामान्य, 56 संवेदनशील और 23 मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी के हैं। चुनाव प्रक्रिया में 1500 कर्मचारी और 400 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहे नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस, भाजपा और माकपा की प्रतिष्ठा का सवाल बन गए हैं। पांच साल तक नगर निगम में माकपा का मेयर और डिप्टी मेयर रहा। वर्ष 1986 से 2012 तक नगर निगम में कांग्रेस काबिज रही है। भाजपा अभी तक निगम की सत्ता तक नहीं पहुंच सकी है। 

वीरभद्र, नड्डा, धूमल और मंत्रियों ने दिन-रात किया प्रचार
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कांग्रेस के कई मंत्री और विधायक प्रचार में डटे रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने भी निगम चुनाव के लिए खूब पसीना बहाया है। शहर में अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए माकपा नेताओं ने भी पूरा जोर लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें